मुंबई सेंट्रल के नवजीवन सोसाइटी में ऐसे मरीज जो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दोबारा संक्रमित हुए
नवजीवन सोसाइटी में बीते डेढ़ महीनों में 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि इसी इमारत में 5 नए मरीज दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी वजह से महानगर पालिका ने इस इमारत को सील करने का आदेश स्थानीय बीएमसी अधिकारी को दिया। मुंबई में अभी अंधेरी से दहिसर, भांडुप, मुलुंड और ग्रांट रोड जैसे इलाकों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई के यह इलाके अब कोरोना हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।
खास तौर पर इमारत में रहने वाले लोग कोरोना के शिकार बन रहे हैं। मुंबई की इमारतों में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए नगर पालिका ने अब 3 से अधिक मरीज पाए जाने पर पूरी इमारत को सील करने का फैसला लिया है। डी वार्ड में अब तक 3903 मरीज पाए जा चुके हैं। जिसमें से 2845 मरीजों ने कोरोना को हराया है। जबकि 162 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.