Latest News

टेलीकॉम रेग्युलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Airtel और Vodafone idea के उन खास प्लान पर रोक लगा दी है, जो ज्यादा भुगतान करने वाले ग्राहकों को ज्यादा व तेज़ इंटरनेट प्रदान करते हैं। दरअसल, ट्राई का यह कदम उन सवालों के बीच उठाया गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी इन खास प्लान्स के तहत उन ग्राहकों की सेवाओं में कमी ला रही है जो इस प्लान का हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों की मानें, तो ट्राई ने दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों से इन खास प्लान को अंतरिम अवधि तक बंद करने का आदेश दिया है।

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनी Airtel और Vodafone idea से उनके इन प्लान के बारे में सवाल किया है, जो ग्राहकों को अधिक भुगतान के साथ हाई-स्पीड डेटा देने का वादा करते हैं। ट्राई ने सवाल किया है कि क्या यह प्लान लेने वाले ग्राहकों को अन्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा तरजीह दी जाती है? क्या समान्य ग्राहकों के नेटवर्क में गिरावट लाकर इन खास ग्राहकों को हाई-स्पीड डेटा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से यह भी सवाल किया है कि वह दूसरे सामान्य ग्राहकों की हितों की रक्षा किस प्रकार कर रहे हैं?

बता दें, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया है।

ट्राई के इस फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। एयरटेल के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए बताया, ‘हम अपने सभी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क और सेवा मुहैया कराने के लिए उत्साह से भरे हैं।'' एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए सेवा और जवाबदेही को बढ़ाना चाहती है।

वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने इस बारे कहा, ‘‘वोडाफोन रेडएक्स प्लान हमारे मूल्यवान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए असीमित डेटा, कॉल, प्रीमियम सामग्री, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक सहित कई फायदे मुहैया कराता है।'' उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ और उच्च गति की 4जी डेटा सेवाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है।


 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement