Latest News

मंबई. महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस अब राजभवन तक पहुंच गया है. अभी तक की खबर के मुताबिक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 16 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. राजभवन के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राज्यपाल कोश्यारी को सेल्फ क्वारंटाइन में भेज दिया गया है. बता दें कि अब तक राजभवन के 100 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है जिसमें से 55 लोगों की ही​ रिपोर्ट सामने आई है. अभी और कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है.

बता दें कि राजभवन में काम करने वाले एक जूनियर ​इलेक्ट्रिशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद राजभवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई. इन कर्मचारियों में से अब तक 55 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. राहत की बात ये है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पूरी तरह से स्वसथ बताए जा रहे हैं हालांकि उन्हें सेल्फ क्वारंटाइन किया गया है.

कोरोना वायरस महामारी का असर तीज-त्यौहार पर पड़ने लगा है. महाराष्ट्र के सबसे मशहूर गणपति मंडलों में शुमार लालबागचा इस बार गणपति उत्सव नहीं मनाएगा. कोरोना महामारी को देखते हुए लालबागचा गणपति मंडल ने ये फैसला लिया. इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त से शुरू हो रही है. मंडल के अधिकारियों का कहना है कि गणपति की लंबाई कम नहीं की जा सकती है. अगर छोटी मूर्ति भी लाई जाती है तो बप्पा के दर्शन के लिए भी बड़ी तादाद में लोग जमा होंगे. ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस साल न ही कोई मूर्ति होगी, न ही मूर्ति विसर्जन किया जाएगा.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement