Latest News

पालघर में साधुओं की हत्या मामले में 156 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या  मामले में गिरफ्तार 156 लोगों में से 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया गया कि हाल ही में एक कैदी कोरोना से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद 17 आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इनमें से 11 आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले। बाकी 6 आरोपियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दे किं साधुओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए पुलिसकर्मियों और कैदियों को क्वारंटीन किया गया था। 17 आरोपियों के सैंपल्स टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 156 लोगों को गिरफ्तार किया था। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement