Latest News

मुंबई : लॉकडाउन के दौरान ढाई महीने में मुंबई के 500 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. मुंबई में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ब्लड की कमी महसूस की जा रही है. ऐसे समय में नानावटी हॉस्पिटल में 500 लोगों ने रक्तदान कर कई मरीजों की जान बचाई है. इकट्ठा किए गए खून से हॉस्पिटल में आपातकालीन ट्रॉमा रोगियों की थैलेसीमिया, कैंसर, डायलिसिस और जीवन रक्षक सर्जरी के दौरान सैकड़ों रोगियों की मदद की गई. 

हॉस्पिटल के ब्लड ट्रांसफ़्यूजन विभाग की प्रमुख डॉ. रिंकू भाटिया ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि नियमित रक्तदाता महामारी के बीच ब्लड डोनेट करने के जीवनरक्षक मिशन को जारी रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमने लॉकडाउन के दौरान यात्रा करने और ब्लड डोनेट करने वाले रक्तदाताओं के लिए विशेष पास बनाया.14 जून को विश्व रक्तदान दिवस है. इससे पूर्व इन रक्तदाताओं ने ब्लड देकर सराहनीय कार्य किया है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement