Latest News

मुंबई : यूं तो पूरे देश में कोरोना वायरस के आंकड़ों में रोजाना भारी उछाल देखा जा रहा है। लेकिन महाराष्ट्र के लिए हालात पूरे देश की तुलना में कहीं ज्यादा बुरे हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 3007 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई है। शनिवार तक राज्य में मरीजों की संख्या 82,968 थी। हालांकि राहत की बात है कि करीब आधे मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 45.72 प्रतिशत बताया है। महाराष्ट्र में इस वक्त ऐक्टिव मरीजों की संख्या 43,591 रह गई है। पूरे राज्य में 3060 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटों में कुल 91 लोगों की हुई है। सबसे चिंताजनक हालात मुंबई में है। जहां कुल मरीजों की संख्या 48,774 तक पहुंच गई है। मुंबई में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1638 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार तक पूरे राज्य में 5,51,647 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं जिनमें से 85,975 लोगों की (15.58 प्रतिशत) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement