Latest News

मुंबई : वैश्विक महामारी  कोरोना का कहर थम नहीं रहा है.मुंबई में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 25 हजार के पार पहुंच गई है.पिछले 24 घंटे में मुंबई शहर एवं उपनगरों में कोरोना से 41 व्यक्तियों के मौत की खबर है. मुंबई सहित राज्य भर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.लेकिन कोरोना के मरीज ठीक होकर अपने घर भी पहुंच रहे हैं. कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है. गुरुवार को मुंबई में 285 सहित पूरे राज्य में 1408 कोरोना पीड़ितों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी. राज्य में अब तक 11,726 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं.  28 हजार 454 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है. कोरोना के सर्वाधिक मरीज मुंबई में हैं. मुंबई मनपा के मुताबिक गुरुवार को 1383 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है,जिससे मुंबई में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 25,317 हो गयी है. 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत राज्य में अब तक 3 लाख,19 हजार,710 नमूनों की जांच की गयी है जिसमें से 41हजार 642 नमूने पॉजिटिव आए हैं.कोरोना के मरीज इलाज से ठीक हो रहे हैं. कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज करने को लेकर नियम में सुधार किया गया है.जिसके तहत अब किसी तरह का लक्षण नहीं होने पर 14 दिन की बजाय 10 दिन में ही छुट्टी दे दी जा रही है.इसकी वजह से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement