Latest News

मुंबई : लॉकडाउन लागू होने के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में अब तक 1,118 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 181 दक्षिण, 213 मध्य, 213 पूर्व, 179 पश्चिम और 332 उत्तर प्रादेशिक विभाग में मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, पूरे राज्य में अवैध वाहनों से संबंधित 1,317 मामले पुलिस ने मंगलवार को दर्ज किए। वहीं, 20,926 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 59,709 वाहन जब्त किए गए।

मुंबई पुलिस के उत्तर प्रादेशिक विभाग में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत के मार्गदर्शन में जोन 11 और जोन 12 के पुलिसकर्मियों द्वारा चलाए गए विशेष लॉकडाउन अभियान के तहत 700 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह नाकाबंदी लगाकर वाहनों की चेकिंग की और बिना लाइसेंस एवं अन्य गैरकानूनी वजहों से नियम तोड़कर वाहन चलाने वाले लोगों को पकड़ा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सांवत ने बताया कि लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहना चाहिए, लेकिन कुछ लोग बिना मतलब खाली सड़कें देख घूमते रहते हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement