Latest News

मुंबई : मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.  24 घंटे के दौरान मुंबई में कोरोना के 1185 नये मरीज मिले हैं. इस दौरान 23 मरीजों की मौत भी हो गई. सोमवार को 804 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया. इस बीच आज ठीक होने वाले 504 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 5516 हो गई है.  बीएमसी ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी इमारत में कोरोना संक्रमित मरीज मिलता है तो पूरी इमारत नहीं सील की जाएगी. जिस फ्लोर पर कोरोना मरीज मिलेगा उसी फ्लोर को ही सील किया जाएगा. संक्रमित मरीज को डीसीएचसी अथवा डीसीएच अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा. कुल कोरोना मरीजों की संख्या 21,335 हो गई है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement