Latest News

मुंबई : पालघर में दो साधुओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. यह मांग विधान परिषद में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर ने की है.  दरेकर ने शनिवार को पालघर के गडचिंचले गांव का दौरा किया, जहां कुछ दिनों पूर्व बेकाबू भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में दो साधुओं और एक ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. दरेकर ने आरोप  लगाया कि इस वारदात के 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को अरेस्ट करने में विफल रही है. 

दरेकर ने कहा कि इस घटना की वजह से पूरे देश में महाराष्ट्र की साख को बट्टा लगा है. दरेकर के साथ में विधायक मनीषा चौधरी, सुनील राणे, बीजेपी जिलाध्यक्ष नंदू पाटील समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे. इससे पहले गृहमंत्री  अनिल देशमुख ने भी पालघर का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेज दिया था. देशमुख ने कहा कि इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement