Latest News

मुंबई : एमआरए मार्ग पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लाॅकडाउन के बीच 43 प्रवासी मजदूरों को अवैध रूप से ले जा रहे एक टेंपो को पकड़ा है. पुलिस ने इस मामले में टेंपो चालक और मालिक को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि प्रवासी मजदूरों से 4 से 5 हजार रुपए लेकर उत्तर भारत ले जाया जा रहा है. एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सैंदे और पुलिस उप निरीक्षक मरले की टीम ने शिवड़ी के आरएके रोड स्थित ज्ञानेश्वर जंक्शन पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध टेंपो को पकड़ा, जब उसकी जांच की गयी, तो उसमें 43 लोग बैठे हुए थे. जब उनसे पूछताछ की गयी, तो पता चला कि प्रवासी मजदूरों को टेंपो में उत्तर भारत जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले में टेंपो चालक सहादर अली और मालिक मोहम्मद जलील को गिरफ्तार किया. सरकार ने प्रवासी मजदूरों को जांच के बाद अनुमति लेकर जाने की इजाजत है, इसके बावजूद अवैध रूप से टेंपो में अमानवीय तरिके से लेकर जाने का सिलसिला जारी है. इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement