Latest News

 मुंबई: कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लाॅकडाउन लागू है। इस बीच सीकेपी सहकारी बैंक (CKP Cooperative Bank Limited) के ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (RBI) ने सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी वजह से बैंक के करीब सवा लाख खाताधारकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। बैंक की 485 करोड़ रुपये की एफडी भी फंस गई है।

बता दें केंद्रीय बैंक आरबीआई वर्ष 2014 से ही लगातार बैंक पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ा रहा है। इसके पहले 31 मार्च को अवधि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई थी, लेकिन आरबीआई ने उसके पहले ही बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement