Latest News

नवी मुंबई : मनपा के तहत आने वाले क्षेत्रों में विगत 15 दिनों से के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है. पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के बाद भी नवी मुंबई मनपा ने इससे होने वाली मौतों को कंट्रोल करने में काफी हद तक सफलता पाई है.

गौरतलब है कि नवी मुंबई महानगरपालिका के तहत आने वाले बेलापुर में 6 अप्रैल को कोरोना से पहली मौत हुई थी. उस समय मनपा क्षेत्र में पॉजिटिव की संख्या 28 थी. इसके बाद 11 अप्रैल को कोरोना से दूसरी मौत हुई, तब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 थी.12 अप्रैल को कोरोना से और एक व्यक्ति की जान गई. तब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 39 थी. 14 अप्रैल को कोरोना से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था उस समय कोरोना पॉजिटिव की संख्या 51 थी. इसके बाद  27 अप्रैल को एक और व्यक्ति ने की मौत कोरोना से हुई इस बार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 145 तक पहुंच गई थी.

मनपा आयुक्त अण्णा साहेब मिसाइल के नेतृत्व में कोरोना की रोकथाम के साथ-साथ इसके उपचार की व्यवस्था भी अत्याधुनिक तरीके से की गई है. जिसके चलते कोरोना के मरीजों का नवी मुंबई मनपा की कोरोना अस्पताल में बेहतर उपचार किया जा रहा है. अब तक मनपा के द्वारा किए गए उपचार से 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव  से निगेटिव आई है. जिनका उपचार करने के बाद मनपा ने उन्हें स्वस्थ करके उनके घर भेज दिया है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement