Latest News

नवीमुंबई : एपीएमसी मसाला मार्केट में एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद से मसाला मार्केट व फल मंडी को बंद कर दिया गया था. इस दौरान सब्जी, आलू- प्याज व आनाज की मंडी भी कुछ दिनों के लिए बंद रही, जो फिर से शुरू हो गई है. अब एपीएमसी ने इसे सोमवार से शुरू करने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि फल मंडी में कोरोना की रोकथाम करने के लिए व्यापारियों व ग्राहकों के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश एपीएमसी प्रशासन के द्वारा दिया गया है. इसके अलावा मनपा के द्वारा यहां पर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है. साथ ही यहां पर काम करने वाले व्यापारियों, मजदूरों, कर्मचारियों व माल लेकर आने वाले ट्रक ड्राइवरों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मनपा ने केंद्र भी शुरू किया है.

एपीएमसी की सभी मंडियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एपीएमसी प्रशासन के द्वारा माल की आवक को सीमित करने का फैसला लिया गया है. फल मंडी  के बारे में भी इसी तरह का फैसला एपीएमसी प्रशासन के द्वारा लिया गया है. एपीएमसी ने इस मंडी में हर दिन सिर्फ 200 गाड़ियों को ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है. जिसके बारे में यहां पर थोक में फलों का कारोबार करने वाले सभी व्यापारियों को अवगत कराया है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement