Latest News

पुणे : कैदियों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुंबई, पुणे और ठाणे जिलों के पांच केंद्रीय कारागारों को लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक किसी नए कैदी को यहां नहीं लाया जाएगा और किसी को बाहर भी नहीं जाने दिया जाएगा। यहां तक कि जेल के कर्मी भी यहां से बाहर नहीं जाएंगे। यह आदेश मुंबई की आर्थर रोड जेल तथा भायखला जेल, ठाणे और कल्याण की जेल और पुणे की यरवडा जेल के लिए है। आधिकारिक आदेश में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि यह कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement