Latest News

भिवंडी : भिवंडी पावरलूम उद्योग नगरी सहित भिवंडी तालुका स्थित हजारों गोदामों में काम बंद हो जाने से लाखों मजदूर परेशानी झेल रहे हैैं. असंगठित मजदूरों को सरकारी राशन दुकानों से अनाज न मिलने से भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं. लाॅक डाउन से उपजे मजदूरों के हालात को गंभीरता से लेते हुए ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर के आदेश पर भिवंडी प्रांत अधिकारी मोहन नलदकर के मार्गदर्शन में तहसीलदार शशिकांत गायकवाड़, गट विकास अधिकारी प्रदीप घोरपड़े द्वारा राजस्व कर्मियों ने बैठक लेकर 10 स्थानों पर कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई है.

 गौरतलब है कि प्रांत अधिकारी मोहन नलदकर के मार्गदर्शन में भिवंडी तालुका अंतर्गत क्षेत्र स्थित जिला परिषद स्कूल काल्हेर, जिला परिषद स्कूल दापोड़ा, जिला परिषद स्कूल सोनाले, जिला परिषद स्कूल खोणी, जिला परिषद स्कूल शेलार, जिला परिषद स्कूल कारीवली, आठगाव विद्या मंदिर कोन, सरवली क्रीडांगण, शारदा विद्यालय पड़घा, धामणगाव गोदाम परिसर आदि 10 प्रमुख जगहों पर कम्युनिटी किचन खोला गया है. कम्युनिटी किचन में गरीब मजदूरों को दोपहर 12 से 2 बजे व शाम 7 से 9 बजे रात्रि तक भोजन मिल सकेगा. असंगठित मजदूरों के भोजन हेतु सामाजिक संस्थाओं, दानवीरों से धान्य स्वरूप मदद किए जाने का आह्वान किया गया है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement