ठगों को लोगों की कमजोरी का पता रहता है, इसलिए वे उसी कमजोरी को पकड़कर लोगों को इस तरह ठगते हैं कि पीड़ित पुलिस में शिकायत ही ना कर सकें। सेक्स की गोलियां खरीदना भी ऐसी ही एक कमजोरी है। इसी बहाने कुछ ठगों ने मुंबई में बैठकर कई अमेरिकी लोगों को करोड़ों की चपत लगाई। डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने चपत लगाने वाले ऐसे तीन आरोपियों मोहम्मद उसामा अहमद इशार चौधरी, मुजफ्फर जफर शेख और मोहम्मद अल्ताफ सईद मेमन को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि यह लोग VOIP से अमेरिकी लोगों को ही कॉल करते थे। उन्हें वियाग्रा व सेक्स से जुड़ी अन्य गोलियों की अलग-अलग इस तरह स्कीम बताते थे कि ज्यादा गोलियों का आर्डर देने पर उन्हें कितना फायदा हो सकता है। यदि सामने वाला हां कर देता था, तो उसे एक अकाउंट नंबर बताते थे और उसमें रकम ट्रांसफर करने को कहते थे। आरोपियों का इस बात पर दबाब रहता था कि जब अकाउंट में रकम पहुंचेगी, तभी वे लोग उनके बताए पते पर सेक्स बढ़ाने वाली यह गोलियां भेजेंगे। सामने वाला ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर देता था, लेकिन आरोपी कभी भी उसे यह गोलियां नहीं भेजते थे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement