Latest News

अमरावती : कोरोना वायरस से संबंधित झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है. बडनेरा रोड स्थित एक इंजीनियरींग कालेज के दो छात्रों को कोरोना वायरस होने का झूठा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल करना सहपाठी एक छात्र को मंहगा पड़ा. राजापेठ पुलिस ने इस छात्र पर प्रतिबंधक कार्रवाई कर उसे छोड़ा है. इंजीनियरींग की पढाई करने वाले दो छात्रों के नाम से उनके साथ पढने वाले एक छात्र ने मजाक के तौर पर एक मैसेज टाइप किया. जिसमें दोनों छात्रों को कोरोना वायरस होने की बात कहकर उन्हें इर्विन में भर्ती किया ऐसा संदेश भेजा था. यह संदेश सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो गया. जिससे स्वास्थ्य प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कालेज की भी बदनामी हुई. राजापेठ पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से उक्त छात्र का पता लगाया. जिसे हिरासत में लेकर पालकों के समक्ष समझाईश दी गई. प्राचार्य के आग्रह पर छात्र के कैरियर को देखते पुलिस ने प्रतिबंधक कार्रवाई कर छोड़ दिया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement