Latest News

मुंबई : मुंबई में टीवी सीरियल दिल तो हैप्पी है जी की अभिनेत्री सेजल शर्मा ने बीती 24 जनवरी की सुबह खुदकुशी कर ली थी. सेजल को सिम्मी खोसला का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. मौका-ए-वारदात से पुलिस ने सेजल का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने किसी पर भी अपनी मौत का इल्जाम नहीं लगाया है. हालांकि माना जा रहा है कि उनकी निजी जिंदगी में परेशानियां चल रही थी, जिसके चलते सेजल ने अपनी जिंदगी तमाम कर ली. अभिनेत्री सेजल शर्मा राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थीं. धारावाहिक दिल तो हैप्पी है जी उनका पहला टीवी शो था. लेकिन अब इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि सेजल ने अपनी मौत से दो दिन पहले एक नए टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया था. यह बात जांच टीम को सेजल के दोस्तों से पता चली है.
दिल तो हैप्पी है जी शो में सेजल के साथ काम करने वाली अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए गए साक्षात्कार में इस बात का ज़िक्र किया है. उन्होंने कहा कि सेजल ने सुसाइड करने से दो दिन पहले एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया था. उन्हें शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया था. अफसोस उन्होंने बहुत जल्दी हार मान ली. अगर उनके ऐसा करने का कारण करियर था तो उन्हें इंतजार करना चाहिए था. माना जा रहा है कि सेजल डिप्रेशन की शिकार थीं. काम ना मिलने की वजह से वे परेशान रहा करती थीं. इसके अलावा खबर ये भी है कि सेजल अपने पिता की बीमारी को लेकर भी परेशान रहा करती थीं. बता दें कि सीरियल दिल तो हैप्पी है जी के अलावा सेजल को कई विज्ञापनों और एक वेब सीरीज में देखा जा चुका है. उन्होंने आमिर खान के साथ Vivo फोन के एक विज्ञापन में काम किया था. उनकी वेब सीरीज का नाम आजाद परिंदे था. सेजल शर्मा की मौत के बाद उनके साथ काम चुके कई एक्टर्स ने शोक जताया था. सीरियल में उनके भाई का किरदार निभा चुके एक्टर अरु वी वर्मा ने सेजल की मौत की खबर की पुष्टि की थी.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement