Latest News

मुंब्रा. बस द्वारा जोरदार टक्कर मारने से रिक्शा चालक समेत 2 लोगों के घायल होने की घटना मुंब्रा के रेतीबंदर परिसर में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रिक्शा चालक मुजाहिद खान रिक्शा लेकर मुंब्रा की दिशा में जा रहा रहा था. इस दौरान रेतीबंदर स्थित रेलवे उड़ान पुल के रास्ते से गुजरते समय कलवा की तरफ जा रही एक स्कूल बस ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके चलते चालक मुजाहिद खान और आजम सैयद नामक युवक बुरी तरह से घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए  मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को लेकर रिक्शा चालक की शिकायत पर यातायात नियमों का उलंघन कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले बस चालक जोहेब शेख के खिलाफ गुनाह दाखल कर मुंब्रा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement