Latest News

भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल से शनिवार को बरात लेकर आगरा आ रहे दूल्हे को रास्ते में प्रेमिका मिल गई। उसके साथ युवक बरात छोड़़कर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया। दूल्हे की करतूत से दुल्हन के दिव्यांग पिता परेशान हो गए। परिवार में मायूसी छा गई। बाद में इटावा के एक युवक ने युवती के साथ निकाह कर उसके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की।

 दरअसल आगरा के बाह के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता भोपाल के युवक से तय किया था। शनिवार की रात निकाह होना था। युवक बरात लेकर आगरा तक पहुंचा। आगरा में बहाने से बस से उतरा और प्रेमिका के साथ भाग गया। इधर, बरात न आने पर शबनम के परिजनों ने पूछताछ की, तो घटना की जानकारी से उनके होश उड़ गए। मुश्किल में फंसे परिवार को कोई भी राह नहीं सूझ रही थी। तभी इटावा का युवक ने दुल्हन बनी युवती से निकाह का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के परिजन राजी हो गए। आनन-फानन में दोनों का निकाह कराया। हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की। वहीं बाह कस्बे में रविवार को दिन भर इस निकाह की चर्चा हुई। वहीं भोपाल के युवक को लोग कोसते रहे। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement