अनन्या पांडे ने कर्तिक आर्यन को बताया गुड फ्रेंड
अनन्या पांडे के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं. एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म पति पत्नी और वो को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. इसके अलावा वे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. इन दिनों कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन संग अपनी बॉन्डिंग को लेकर बातें की हैं.
मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान अनन्या ने कहा, 'कार्तिक के साथ मैं नेचुरल रिएक्ट करती हूं क्योंकि उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है. हम दोनों एक दूसरे को काफी बेहतर समझते हैं कि कभी-कभी तो किसी को एक शब्द भी कहने की जरूरत नहीं होती और हम एक दूसरे के मन की बात जान जाते हैं.' इसमें कोई दोराय नहीं है कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और दोनों में गहरी दोस्ती है.
अनन्या पांडे की बात करें तो उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत काफी अच्छी रही है. उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इसके बाद पति पत्नी और वो का भी कलेक्शन काफी शानदार रहा है. अनन्या के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी तो ये है कि एक्ट्रेस को एक और बॉलीवुड फिल्म मिल गई है. फिल्म को शकुन बत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अनन्या के अलावा दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे.
इसके अलावा अनन्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में भी बातें कीं. उन्होंने बताया कि शकुन बत्रा उनके हिसाब से श्रेष्ठ फिल्म निर्देशक हैं और वे इस फिल्म का हिस्सा बन कर काफी खुश महसूस कर रही हैं. उन्होंने फिल्म की कास्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और उन्हें गली बॉय में सिद्धांत का काम काफी पसंद आया था.