Latest News

मुंबई, मारपीट से परेशान दो पत्नियों ने मिलकर अपने शराबी पति की हत्या कर दी। बांगुरनगर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल भीमराव वाघमारे गोरेगांव के भगत सिंह नगर में रहता था। उसकी दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। राहुल काम पर नहीं जाता था। शराब के नशे में वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आये दिन मारपीट किये जाने से उसकी दोनों पत्नियां तंग आ गयी थीं। आज दोपहर राहुल शराब पीकर घर आया। उसका दोनों पत्नियों से विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पत्नियों ने राहुल के चेहरे पर एक तकिया लगाया और उसे मार डाला। बाद में यह देखकर कि राहुल का शरीर शांत हो गया है। उसकी पत्नी ने आस-पड़ोस के लोगों को सूचित किया। निवासियों ने बांगुर नगर पुलिस को सूचित किया। कुछ ही मिनटों में बांगुर नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राहुल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement