CBI के अहम गवाह ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
उन्नाव: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए कार हादसे के गवाह ने शुक्रवार देर रात खुद पर जानलेवा हमला होने का आरोप लगाया। अजगैन थाना क्षेत्र के गौरा कठेरवा गांव निवासी व नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि राजमार्ग पर अजगैन क्षेत्र के एक ढाबा के पास लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे एक खाली ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को बैक करने के बाद फिर से टक्कर मारने की कोशिश की। आस-पास मौजूद लोगों के दौड़ने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए हादसे में CBI के प्रमुख गवाह हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मुताबिक, उन्हें कई बार गवाही न देने की धमकी भी दी जा चुकी है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.