Latest News

हरियाणा : हरियाणा के फरीदाबाद में ऑफिस जा रही एक युवती का दिनदहाड़े कैब चालक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी कैब चालक ने बंदूक के बल पर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित युवती फरीदाबाद में रहती है और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कैब संचालक ने एक युवती को कार में बिठाकर बंदूक की नोंक पर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती गुरुग्राम की एक निजी कम्पनी में नौकरी करती है, जो अन्य दिनों की तरह मेट्रो चौक से कैब पकड़कर गुरुग्राम के लिए जा रही थी तभी कैब चालक रास्ते से युवती का अपहरण कर सैनिक कॉलोनी के पास सुनसान इलाके में ले गया। इसके बाद कैब चालक ने अगवा की गई युवती के साथ बंदूक की नोंक पर पहले छेड़छाड़ की, फिर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए कार से कूदकर भाग निकली। यह देख कैब चालक कार को लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार कैब चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement