मंत्रालय के नीचे बनेगी ७०० वाहनों की पार्किंग
मुंबई : मुंबई के सबसे पॉश इलाके में से एक चर्चगेट के आसपास के इलाकों में पार्किंग की परेशानी जल्द ही खत्म होनेवाली है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मंत्रालय के नीचे अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। अंडर ग्राउंड पार्किंग में ७०० वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। अंडर ग्राउंड पार्किंग मेट्रो-३ परियोजना का ही हिस्सा है।
दक्षिण मुंबई के इस सबसे बड़े पार्किंग स्थल के निर्माण का जिम्मा मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसी) को दिया गया है। मंत्रालय में मंत्रियों, सरकारी बाबू समेत सैकड़ों लोग रोजाना अपने निजी वाहनों के साथ मंत्रालय पहुंचते हैं। मंत्रालय के भीतर सीमित पार्किंग व्यवस्था होने की वजह से स्थानीय निवासियों को पार्विंâग की समस्या का सामना करना पड़ता है। मंत्रालय के नीचे भूमिगत पार्विंâग बन जाने के बाद स्थानीय लोगों की पार्किंग समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।
विधानभवन मेट्रो से मंत्रालय बनेगा ३८० मीटर का सबवे
मेट्रो-३ के विधानभवन स्टेशन को सबवे के माध्यम से मंत्रालय, विधानभवन से भी जोड़ने की योजना तैयार की गई है। सबवे के जरिए लोग मेट्रो से उतर दिशा में सीधे मंत्रालय और विधानभवन जा सकेंगे। सबवे को विधानभवन, मंत्रालय और एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग से जोड़ा जाएगा। भूमिगत सबवे से अधिकारी और कर्मचारी आसानी से एक इमारत से दूसरी इमारत तक जा सकेंगे।