Latest News

मुंबई : त्योहारों के सीजन में बेटिकट यात्रियों और दलालों पर लगाम लगाने के लिए मध्य रेलवे ने ऑपरेशन धनुष अभियान चलाया। एक सप्ताह में आरपीएफ ने अभियान के दौरान 46 व्यक्तियों को 490 लाइव टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान रेलवे ने 20 लाख 55 हजार 853 रुपये के टिकट बरामद किए हैं। मध्य रेलवे के मुताबिक, 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रेलवे ने दलालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान गिरफ्तार किए गए 46 व्यक्तियों से 14 लाख 1 हजार 648 रुपये के टिकट बरामद किए गए हैं। इनके पास से 470 यात्रा के टिकट भी बरामद हुए हैं , जिनका मूल्य 6 लाख 54 हजार 205 रुपये हैं। इन सभी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। आरपीएफ से सलाह के बाद आईआरसीटीसी ने सभी लाइव टिकटों को रद्द कर दिया। इस अभियान का उद्देश्य ई-टिकटिंग में दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए दलालों को नियंत्रित करना था। रेलवे ने यात्रियों से अपील किया है कि वे गैरकानूनी व्यवसाय करने वाले दलालों से टिकट नहीं खरीदें।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement