Latest News

पालघर: बोईसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस धारा 376,342, 504,506,पोक्सो 4,5 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही। जानकारी के अनुसार धनानी इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर 3 बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस मे रहने वाला विकु चौधरी नामक शख्स उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने रविवार को अपनी मां से पूरी घटना बताई जिसके बाद देर रात पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement