Latest News

नालासोपारा, तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत संतोषभुवन इलाके में एक 29 वर्षीय महिला की जलने से मौत हो गई। महिला घर में जब अपने बच्चों के लिए खाना बना रही थी उसी समय यह घटना घटी। प्राप्त जानकारी अनुसार नालासोपारा पूर्व के सन्तोषभुवन क्षेत्र के पहलवान चाल निवासी रणजीत सिंह अपनी पत्नी खुशबू और बच्चों के साथ रहते थे। घटना के दिन उसकी पत्नी खुशबू घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान स्टोव की चपेट में आने से वह झुलस गई। आनन फानन में उपचार के लिए उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने हालत नाजुक होने के कारण उसे मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भेज दिया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सम्बंधित मामले में पुलिस अकस्मात मौत के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement