कश्मीर पर हिटलरशाही बर्दाश्त नहीं, दौरा रद्द कर मोदी ने तुर्की को दिखाई 'हैसियत'
कश्मीर की अखंडता पर भारत इंच पर भी समझौता नहीं करने वाला है. अगर कोई भी विदेशी ताकत या देश इस मसले पर चौधराहट या हिटलरशाही दिखाने की कोशिश करेगा तो इंडिया ऐसे सत्ता प्रतिष्ठानों का पूरी दमखम के साथ प्रतिकार करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की का दौरा रद्द कर वहां के राष्ट्रपति एर्दोगन को यही संदेश दिया है.
भारत माकूल जवाब देने को तैयार
कश्मीर की अखंडता पर भारत इंच पर भी समझौता नहीं करने वाला है. अगर कोई भी विदेशी ताकत या देश इस मसले पर चौधराहट या हिटलरशाही दिखाने की कोशिश करेगा तो इंडिया ऐसे सत्ता प्रतिष्ठानों का पूरी दमखम के साथ प्रतिकार करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की का दौरा रद्द कर वहां के राष्ट्रपति एर्दोगन को यही संदेश दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़े निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब जा रहे हैं, यहां से उन्हें तुर्की जाना था लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे.