Latest News

रोहित शर्मा वाकई हिटमैन हैं... उन्होंने साबित कर दिखाया कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह न केवल सीमित ओवरों के प्रारूप के हीरो हैं, बल्कि टेस्ट में भी वही दम रखते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में वह अपनी धरती पर सबसे बड़े बल्लेबाज साबित हुए.
32 साल के रोहित शर्मा ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन शतक जड़ दिए. रांची टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने न सिर्फ अपना दोहरा शतक (212 रन, 255 गेंदों में, 28 चौके, 6 छक्के) पूरा किया, बल्कि एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा.
रोहित शर्मा ने भारत की धरती पर अपना 12वां टेस्ट (18वीं पारी) खेलते हुए 99.84 का तूफानी एवरेज हासिल कर लिया है.
करियर के दौरान घरेलू धरती पर कम से कम 10 टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ियों की सर्वाधिक औसत की बात करें, तो रोहित ने महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया.
ब्रैडमैन ने अपनी धरती पर 33 टेस्ट की 50 पारियों में 98.22 की औसत से रन (4322 रन) बनाए थे.
घरेलू धरती पर टेस्ट मैचों में सर्वाधिक औसत (कम से कम 10 मैच)
99.84 - रोहित शर्मा (भारत), 12 टेस्ट
98.22- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया), 50 टेस्ट
77.56- जॉर्ज हैडली (वेस्टइंडीज), 10 टेस्ट
77.25- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), 29 टेस्ट
रोहित ने भारत की धरती पर 12 टेस्ट मैचों में अब तक 99.84 की औसत से 1298 रन बना लिये हैं. जिसमें उनके 6 शतक 5 अर्धशतक शामिल हैं.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement