सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार.
वाराणसी, सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना रवि कुमार को मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने शुक्रवार को कैंटोमेंट के नेहरु पार्क से गिरफ्तार किया। उसके पास से सेना की वर्दी, बैज, पांच फर्जी प्रवेश पत्र, तीन सेना की मुहर, एक मोबाइल और 15 सौ रुपये बरामद किया। इसके खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेन्स से सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पुनीत परिहार ने घेरेबंदी करके मिर्जापुर के कछवा थाना के पांडेयपुर निवासी रवि कुमार यादव उर्फ ओम यादव को गिरफ्तार किया। वह कैंटोमेंट के नेहरु पार्क के पास भर्ती का नाम पर युवकों से रुपये लेने आया था। पूछताछ में उसने बताया कि भर्ती कराने के लिए वह पांच-पांच लाख रुपये में बात करता था। इसके बाद युवकों से एडवांस के तौर पर 70 से 80 हजार रुपये लेता था।.