Latest News

इंडोनेशिया: सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में पूरा आसमान लाल रंग का दिख रहा है. लोग इन तस्वीरों को देख घबरा गए कि आखिर कैसे आसमान लाल धुंध से भर गया. सोशल मीडिया पर  नाम से इस लाल आसमान की फोटोज़ और वीडियो ट्रेंड कर रही हैं.
बता दें, ये तस्वीरें इंडोनेशिया के जांबी प्रांत की हैं. जहां पिछले हफ्ते जंगलों में आग लग गई थी. ये आग इतनी फैली कि नीला आसमान पूरा लाल हो गया. यहां रह रहे लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन भी महसूस हुई. बता दें, आस-पास लगी आग और प्रदूषण की वजह से आसमान कई बार धुंधला हो जाता है. प्रदूषण के कारण आस-पास की चीज़ें भी साफ नहीं दिखतीं. इस वजह से लोगों को भी सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन इस तरह का लाल आसमान पहली बार ही देखा गया. वहीं, हाल ही में यूएस की वेबसाइट वर्ल्ड्स एयर पॉल्युशन ने सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की, जिसमें इंडोनेशिया का जकार्ता छठे स्थान पर रहा.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement