पार्टी छोड़कर aजाने वालों पर भड़के शरद पवार
नांदेड़ : राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बैल जोड़ी में कुछ बैल निकख्मे होते हैं, वे आड़े-तिरछे चलते हैं इसके बाद हम उनकी जगह बदलते हैं। इसके बाद भी नहीं सुधरते तो उसे सप्ताह भर में बेचने के लिए बाजार ले जाते हैं। आज ये बैल जैसे हो गए हैं और उन्हें मतदान के दिन बाजार दिखाओ। पवार ने कहा कि गड़चिरोली में बाढ़ आई तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस महाजनादेश यात्रा में व्यस्त थे। उन्होंने सवाल किया कि रात में उन्हें नींद कैसे आई? शरद पवार जालना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पवार ने इस दौरान पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को जमकर निशाना बनाया और भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग
पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। मराठवाड़ा के कई नेता पार्टी छोड़कर चले गए। हमें विकास करना है, यह कहकर वे पार्टी छोड़ रहे हैं। पवार ने सवाल किया कि तु हें इतने साल सत्ता दी, तब तुमने क्या किया। इस जनता ने बड़ा बनाया, पार्टी ने अवसर दिया, तब भी गद्दारी की? इस तरह के सवाल आज युवा कर रहे हैं। कल यदि यह युवा मंडली व्यथित हो गई तो सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी। पवार ने कहा कि सरकार ने राज्य में सुशिक्षित बेरोजगारों की फौज खड़ी की है। आज जिनके हाथ में सत्ता है, उनके निर्णय और नीतियां गलत हैं। ऐसे में संपूर्ण राज्य को झटका लगा है। राज्य बड़े संकट में है। राज्य में किसान आत्महत्या बड़ी समस्या है। राज्य में 16 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों पर कर्ज का बोझ है। किसान उत्पादों के भाव नहीं मिलने से आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार इस पर कोई दखल नहीं दे रही है। कोल्हापुर, सांगली, सातारा में भारी बाढ़ आई, इसमें लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करने नहीं तक नहीं गए। मुख्यमंत्री ने हवाई दौरा किया। पवार ने सवाल किया कि उनका संसार उजड़ गया और आप हवाई दौरे कैसे कर सकते हैं? इधर औरंगाबाद में हुए पत्रकार वार्ता में शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस की वजह से मनसे हमारे साथ नहीं है। विधानसभा चुनाव में मनसे को साथ लेने की इच्छा थी, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं थी, इसलिए यह विषय छोड़ दिया गया।