Latest News

मुंबई : राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) से मुंबईकरों को बहुत आशा थी, लेकिन यह धूमिल पड़ती जा रही है। इसके चलते म्हाडा की कोकण बोर्ड ने मुंबई के बाहर लोगों के आशियाने के लिए आकर्षित कर रही है। म्हाडा की कोकण बोर्ड का वसई में 52 हजार घर बनाने की योजना है। इसे वसई के राजोली में पीपीपी मॉडल में बनाने की योजना है। इस योजना पर प्रशासन से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू होगा। म्हाडा में कोकण बोर्ड में ठाणे, मीरा रोड, वसई, विरार आदि क्षेत्र आते हैं। इन क्षेत्रों में भी घरों की मांग अधिक है।

मुंबई में घरों की ऊंची कीमतों को देखते हुए विस्तारित मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में घर खरीदारों की रुचि अधिक है। इसीलिए विभिन्न सरकारी योजना के तहत एमएमआर में गृहनिर्माण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसीलिए कोकण बोर्ड ने राजोली में पीपीपी मॉडेल से राजोली में 52 हजार घरों की योजना को हाथ में लिया है। इसमें से 25 हजार घर अत्यल्प आय (ईओडब्ल्यू) और अल्प आय (एलआईजी) वर्ग के लिए होंगे। बोर्ड को उम्मीद है कि यह परियोजना आम जनता को सस्ते दर पर बड़ी संख्या में घर दिलाने में मददगार साबित होगी।

पीएमवाई के तहत 24 हजार घर कोकण बोर्ड के सभापति बालासाहब पाटील के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमवाई) के तहत बड़ी संख्या में घर बनाने की तैयारी है। फिलहाल 24 घरों के निर्माण के लिए कार्य शुरू है। उसमें से 80 प्रतिशत काम पूरा होने वाला है। इन घरों को 2022 तक लोगों को दे दिया जाएगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement