Latest News

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में काफी तेज गति से मेट्रो रेलवे का जाल बिछाया जा रहा है। आज मुंबई के खाते में और तीन नई मेट्रो लाइन १०,११,१२ जुड़ जाएंगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन नई मेट्रो लाइन का भूमिपूजन करेंगे। इस भूमिपूजन के बाद मुंबई में दर्जन भर मेट्रो परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा पीएम मोदी मुंबई मेट्रो की सभी लाइनों के कॉर्डिनेशन के लिए बनाए जानेवाले मेट्रो भवन का भी भूमिपूजन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मॉक मेट्रो कोच, बांडोंगरी स्टेशन के अलावा बीकेसी-चुनाभट्टी कनेक्टर फ्लाईओवर का उद्घाटन भी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन एमएमआरडीए के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होगा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement