Latest News

मुंबई : शिवसेना ने बेस्ट कर्मचारियों का वेतन अनुबंध दो दिन में करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार की शाम तक बेस्ट कर्मचारियों के वेतन अनुबंध को लेकर बेस्ट प्रशासन की ओर  से कोई निर्णय नहीं होने पर बेस्ट कर्मचारियों की बनी कृति समिति ने मंगलवार की रात से अचानक अनिश्चित कालीन पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। बेस्ट की मान्यता प्राप्त  युनियन के नेता शाशंक राव खुद भूख हड़ताल पर बैठ गए है।शंशाक राव ने कहा कि अगले एक दो दिन में बेस्ट कर्मचारियों का वेतन अनुबंध नहीं हुआ तो बेस्ट कर्मचारी हड़ताल  करेंगे। उल्लेखनीय है कि बेस्ट कर्मचारियों का वेतन अनुबंध वर्ष 2016 से रुका पड़ा है। वेतन अनुबंध को लेकर बेस्ट कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी।  मनपा की सत्ताधारी शिवसेना ने बेस्ट कर्मचारियों का दो दिन में वेतन अनुबंध करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को बेस्ट महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े के साथ बेस्ट की  मान्यता प्राप्त युनियन के नेता शाशंक राव के साथ बैठक हुई जिसमें वेतन अनुबंध को लेकर निर्णय नहीं हो पाया। जिससे नाराज शशांक राव ने मुंबई की जनता को फिलहाल  परेशानी में न डालने का निर्णय लेते हुए वेतन अनुबंध को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया। बता दें कि बेस्ट कर्मचारियों ने वेतन अनुबंध की मांग को  लेकर 9 जनवरी से 9 ङ्क्षदन तक बेस्ट की हड़ताल की थी। मामला मुंबई हाईकोर्ट तक गया था।कोर्ट में बेस्ट प्रशासन ने दो महीनो में कर्मचारियों का वेतन अनुबंध करने का आश्वासन दिया था। जिस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया। बेस्ट की मान्यता प्राप्त युनियन के नेता शशांक राव ने अन्य युनियन नेताओ के साथ मंगलवार की रात 8 बजे   से अनिश्चित कालीन भूखहड़ताल पर चले गए। शशांक राव ने धमकी दी कि अगले दो दिन में वेतन अनुबंध को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो  

महापौर विश्वनाथ म्हाड़ेश्वर की अध्यक्षता में मनपा मुख्यालय में बेस्ट महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े एवं मनपा आयुक्त प्रवीण परदेशी के साथ शिवसेना नेताओं की हुई बैठक में बेस्ट  कर्मचारियों का वेतन अनुबंध अगले दो दिन में कर लिए जाने का आश्वासन दिया। महापौर ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन अनुबंध अगले दो दिन में हो जाएगा उन्होंने बेस्ट कर्मचारियो से हड़ताल पर न जाने की अपील की।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement