Latest News

मुंबई : वर्तमान में मुंबई से दिल्ली जाने के लिए सबसे फास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस १४ से १५ घंटे लेती है लेकिन अब यह सफर महज १० घंटे में ही पूरा हो जाएगा। वैâबिनेट की हुई बैठक में नई दिल्ली से मुंबई के दरम्यान गतिमान एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू करने की योजना को हरी झंडी दे दी गई है।
बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह सूचना दी कि मुझे खुशी है कि वैâबिनेट ने दिल्ली से मुंबई १,४८३ किलोमीटर के मार्ग पर चलनेवाली ट्रेनों की गति १६० किमी करने को मंजूरी दे दी है। कई दिनों से यह मांग की जा रही थी कि नई दिल्ली से मुंबई के बीच गतिमान एक्सप्रेस चलाई जाए। इस प्रलंबित मांग पर निर्णय ले लिया गया है। सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी और देश की राजधानी के बीच गतिमान एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement