Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाके में पानी पहुंचाने वाले औरंगाबाद के जायकवाडी डैम के 8 दरवाजे आधा फिट तक खोल दिए गए हैं। बांध के इस दरवाजे से करीब 4 हजार 192 क्युसेस  पानी छोड़ा गया है। आपको बता दें कि जायकवाडी डैम गोदावरी नदी पर बना हुआ है। फिलहाल डैम में 91.87 फीसदी पानी भर गया है। यहां आपको यह भी बता दें कि इस पानी से  गोदावरी के किनारे पर बसे मराठावाड़ा के औरंगाबाद, जालना, बीड आणि परभणी जिले गोदावरी गांवों की प्यास बुझेगी। पिछले साल जायकवाडी डैम सिर्फ 60 फीसदी भरा था।  इसीलिए यह माना जा रहा है कि सूखाग्रस्त इलाके मराठावाडा के 4 जिलों के लिए यह मानसून अच्छी खबर लेकर आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल जायकवाडी डैम से  गोदावरी डैम के दरवाजा नंबर 10, 14, 16, 18, 19, 21, 23 और 27 से पानी छोड़ा जा रहा है। डैम से तकरीबन 4 हजार 192 क्यूसेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही  पैठण के जलविद्युत केंद्र से 1589 क्युसेक पानी छोड़ा जा रहा है। एक ओर जहां यह महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए अच्छी खबर है तो वहीं कुछ महाराष्ट्र के तमाम इलाकों में  आई बाढ़ ने वहां का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तमाम हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई है। लोगों की खड़ी फसल और सब्जियों की खेती पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। कई  इलाकों का संपर्क मार्ग कट चुका है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement