Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक जहरीला सांप ग्लू पैड में फंस गया। चूहों को पकड़ने के लिए शॉपिंग मॉल के बाहर रखे गए ग्लू पैड में सांप का पूरा शरीर बुरी तरह से फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सांप को बाहर निकालने के लिए पेशेवर सपेरों की मदद ली गई थी। 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को शॉपिंग मॉल के सामने कुछ लोगों ने एक ग्लू पैड में सांप को फंसा देखा। उसका पूरा शरीर ग्लू पैड में जकड़ा था और केवल पूंछ बाहर थी। इसके बाद दो सपेरों ने मिलकर सावधानी के साथ सांप को ग्लू पैड से बाहर निकाला और उसके शरीर पर लगी गोंद की परत को कपड़े से साफ किया। इस दौरान सांप तकरीबन आधे घंटे तक ग्लू पैड में रहा।  सांप का रेस्क्यू करने के बाद घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सांप फिलहाल, वन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि अभी सांप को तुरंत छोड़ देना सही नहीं है। कम से कम तब वन विभाग उसे अपनी निगरानी में रखे, जब तक कि उसके शरीर से गोंद पूरी तरह से निकल न जाए। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement