Latest News

मुंबई : कश्मीर मामले पर कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी की भूमिका से खुश नहीं है। भाजपा के जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को हटाने और जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग-अलग करने के निर्णय का कई सारे कांग्रेसी नेताओं ने सराहना की है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने जहां फैसले का स्वागत किया है, वहीं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवडा ने पहले ही ट्विट कर फैसले का स्वागत कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी कई कांग्रेस नेता पार्टी की भूमिका से इतर मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा है कि भारत का नागरिक होने के नाते मैं जम्मू-कश्मीर से धारा 307 खत्म करने के फैसले का स्वागत करता हूं। यह एक एतिहासिक फैसला है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कश्मीर में अलग संविधान और अलग झंडा सही नहीं था। मीरा-भाईंदर कांग्रेस के प्रवक्ता व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य राज कुमार मिश्र ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कश्मीर पर मोदी सरकार का फैसला अंग्रेजों की अंतिम समस्या का समाधान है। मिश्र ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु का मानना था कि धारा 370 अस्थाई व्यवस्था है और समय आने पर इसका समाधान होगा। हालांकि गृहमंत्री शाह ने इस फैसले से पहले लोगों को विश्वास में नहीं लिया। कांग्रेस नेता चित्रसेन सिंह ने कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का स्वागत करते हुए कहा कि इसे बहुत पहले खत्म कर देना चाहिए था, लेकिन बहुत देरी से खत्म किया। इसके लिए मोदी सरकार को बधाई देते हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को हटाने और जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग-अलग करने के ऐलान का जबरदस्त स्वागत किया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस फैसले पर लोगों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। लोढ़ा ने कहा कि मोदीजी और अमित भाई ने अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति का परिचय देते हुए एक अत्यंत साहसिक और फैसला लिया है। नरीमन पॉइंट स्थित प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है' के नारे के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement