Latest News

मुंबई : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार पर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हमसे सलाह भी ले  रहे हैं। रविवार को एक मराठी पत्रकार को दिए गए साक्षात्कार में पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए गांधी परिवार बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के  प्रति इस तरह का रवैया नहीं अपनाना चाहिए कि पार्टी की वही कर्ता-धर्ता है। चुनाव में लगातार कांग्रेस पार्टी को मिल रही हार पर बोलते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि   पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए पार्टी के नेतृत्व को चाहिए कि वे कांग्रेस की मूल परंपरा और नैतिकता को पुनर्जीवित करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को रास्ते पर लाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए हम राहुल गांधी से बात कर रहे हैं। राकांपा का कांग्रेस पार्टी में विलय की चल रही चर्चा पर सफाई देते हुए  पवार ने कहा कि न कोई ऐसी चर्चा है और न कोई प्रस्ताव हमने कांग्रेस पार्टी को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से लड़ने के लिए एक विचारधारा वाली पार्टियों को एक   साथ आना चाहिए। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच इस विषय पर चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हमें एक साथ आना   चाहिए। कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पवार ने कहा कि अगर हमें साथ चलना है तो इसको लेकर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इसकी शुरुआत अभी तक नहीं हुई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement