Latest News

मुंबई : राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील पर विपक्ष ने पुणे की दो अलग-अलग जमीनों में घोटाले का आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते दोनों सदन में भारी हंगामा हुआ। हंगामे के बाद सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने चंद्रकांत पाटील पर लगाए गए सभी आरोपों की जांच की मांग की। इससे पहले बुधवार को विधानसभा में एनसीपी नेता जयंत पाटील ने चंद्रकांत पाटील पर पुणे जिले में दो अलग-अलग जमीन सौदों में 342 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। गुरुवार को यही मामला दोनों सदनों में गूंजा। सदन के बाहर विपक्ष ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टिवार और एनसीपी नेताओं जयंत पाटील, अजित पवार, जितेंद्र आव्हाड समेत कई नेता और विधायक शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा परिसर में मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। 

जयंत पाटील ने पत्रकारों से कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जानी चाहिए। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जंयत पाटील ने मंत्री पर पुणे और उसके आसपास दो प्लॉटों से जुड़े सौदे में निजी डेवलेपर को लाभ पहुंचाने के लिए 342 करोड़ रुपये के घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया। इस संबंध में राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने सदन में निवेदन किया जिसे विपक्ष ने खारिज कर दिया। शोरशराबे और नारेबाजी के बीच चंद्रकांत पाटील ने अपनी सफाई दी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement