Latest News

हरियाणा: हरियाणा के पंचकुला में एक शादी समारोह में अंधाधुंध गोलियां चलीं. सूत्रों के मुताबिक रविवार रात शादी में शामिल एक बाराती ने डीजे पर अपनी पसंद का गाना नहीं बजाए जाने पर गुस्सा होकर हवा में दर्जनों राउंड फायरिंग की.

दरअसल पंचकुला के जिमखाना क्लब में बारात में शामिल एक शख्स डीजे वाले से अपनी पसंद का गाना बजाने को कह रहा था. जब उसकी पसंद का गाना नहीं बजाया गया तो बारात में आया शख्स नाराज हो गया. आरोपी शख्स ने गाना नहीं बजाए जाने पर डीजे वाले को धमकाते हुए शादी स्थल पर ही दर्जनों गोलियां हवा में चला दी.

शराब के नशे में धुत आरोपियों ने डीजे वाले सहित कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की और उसके बाद मौके से फरार हो गया. शादी समारोह में खलल पड़ने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया लेकिन पुलिस ने बजाए आरोपियों को पकड़ने के डीजे मालिक को ही गिरफ्तार कर लिया और रात भर थाने में रखा. डीजे मालिक पर रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाने का आरोप पुलिस की तरफ से लगाया गया है.

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस हंगामे की जानकारी काफी पहले दे दी गई थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने क्लब में जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की क्योंकि पंचकुला के जिस जिमखाना क्लब में यह कार्यक्रम हो रहा था उस क्लब में राज्य के कई आला अधिकारी और राजनेता सदस्य हैं.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement