Latest News

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी अब्दुल शेख को मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोपी मूल रूप से बुरहानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने डायल-112 के जरिए मुख्यमंत्री को धमकी भरे मैसेज भेजे थे. मैसेज भेजने के बाद आरोपी ने उन्हें डिलीट भी कर दिया था. जांच में सामने आया है कि उसने धमकी वाले मैसेज को दो बार एडिट किया था.

आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया

है. पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने के पीछे उसकी क्या मंशा थी. पुलिस के अनुसार, अब्दुल शेख स्कूल ड्रॉपआउट है और कैटरिंग का काम करता है. बताया जा रहा है कि वह अलग-अलग प्रदेशों में पहले भी इसी तरह के धमकी भरे मैसेज भेज चुका है. फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल, पुराने मैसेज और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सीएम को धमकी देकर अपने पिता को गिरफ्तार करवाना चाहता था. आरोपी ने धमकी भरा मैसेज डायल 11 पर भेजा और उसे डिलीट कर लिया गया. लेकिन 112 पुलिसकर्मियों की सतर्कता से स्क्रीनशॉट ले लिया गया. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. बताया जा रहा है कि आरोपी बुरहानपुर का रहने वाला है. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को निर्देश दिए. टीम ने इसकी जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने में सफल साबित हुई. साइबर टीम द्वारा आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और जिसमें आरोपी के पते की जानकारी मिली. फिलहाल पुलिस द्वारा अब रिमांड पर आगे की पूछताछ की जाएगी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement