Latest News

मुंबई: तंबाकूजन्य पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पालघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से मुंबई ले जाए जा रहे 27 लाख 93 हजार 796 रुपए कीमत के केसरयुक्त पान मसाला को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपए कीमत का आयसर टेंपो भी जब्त किया। कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत 47 लाख 93 हजार 796 रुपए है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के निर्देश पर जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय अपराध शाखा के पुलिसकर्मी तलासरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आयसर टेंपो से गुजरात से मुंबई की ओर प्रतिबंधित पान मसाला ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा और तलासरी पुलिस की टीम ने मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो को रोककर तलाशी ली। टेंपो में आलू की बोरियों के पीछे छिपाकर रखा गया प्रतिबंधित केसरयुक्त पान मसाला बरामद हुआ। पुलिस ने चालक संजयकुमार रजवंता केवट (42) और मोहम्मद इशराक अहमद मोहम्मद शमीम अंसारी (28) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील और तलासरी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गोरड के मार्गदर्शन में की गई। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अमोल चिंधे कर रहे हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement