मुंबई: कृषि दिवस यानी 1 जुलाई को मुंबई के वर्ली डोम में राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कार का वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा कृष क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 189 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने बताया कि हरित क्रांति के अग्रदूत और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वसंतराव नाईक की जयंती पर कृषि मनाया जाता है। कृषि विभाग ने 1 जुलाई 2026 को वर्ली के डोम, सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया है।

इस समारोह में, साल 2023 और 2024 के लिए राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कार राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए जाएंगे। कृषि, बागवानी, जैविक खेती, कृषि विस्तार और कृषि विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले कुल 189 किसानों, संस्थाओं, कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी मौजूद रहेंगे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement