Latest News

मुंबई: राज्य सरकार ने शुक्रवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हुए अलग-अलग आंदोलनों में आठ जिलों में मारे गए 34 आंदोलकों के परिजनों को आर्थिक मदद के रुप में प्रत्येक को 10-10 लाख रुपये के हिसाब से कुल 3.4 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और मराठा आरक्षण सब-कमेटी के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने आज बताया कि इन मृतक आंदोलनों को मुआवजा दिए जाने की मांग मराठा नेता मनोज जारांगे ने की थी। इसलिए इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा करने के बाद मृतक आंदोलकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को मंजूरी दी गई है।

विखे पाटिल ने बताया कि मराठा समुदाय की मांगों को लेकर राज्य में अलग-अलग जगहों पर हुए आंदोलनों में कुल 309 आंदोलक मारे गए थे। इनमें से 34 लोगों के परिवारों को आर्थिक मदद मंजूर की गई है। इसमें बीड जिले (15), धाराशिव (5), परभणी (4), हिंगोली (4), नांदेड़ (3), जालना (1), छत्रपति संभाजीनगर (1) और लातूर (1) के मृतक आंदोलकों के परिजन शामिल हैं । उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें तुरंत पूरा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि सब-कमेटी की मीटिंग में सभी मांगों पर पॉजिटिव चर्चा हुई और उन पर जल्दी कार्रवाई की गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement