Latest News

ठाणे : ठाणे जिले में भिवंडी के पास जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक व्यक्ति बुधवार को एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए इस घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वह देर शाम तक भी टावर से नीचे नहीं उत्तरा।

कोनगांव थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नेताराम म्हास्के ने बताया कि वह व्यक्ति तिरंगा, डॉ बी आर आंबेडकर का चित्र और एक बोतल में पेट्रोल लेकर टावर पर चढ़ गया तथा उसने धमकी दी कि अगर उसकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह कोई चरम कदम उठाएगा।

अधिकारी ने कहा, “उसका दावा है कि उसकी संपत्ति और जमीन से जुड़े मुद्दे कई वर्षों से अनसुलझे है। उसने विशेष रूप से मांग की है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं मौके पर आकर उससे वार्ता करें।” निरीक्षक म्हास्के ने बताया कि पुलिसकर्मियों और राजस्व अधिकारियों की एक टीम मौके पर मौजूद थी तथा स्थानीय अधिकारी उससे सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे तथा उसकी शिकायतों पर गौर करने का आश्वासन दे रहे थे। उन्होंने कहा, “रात साढ़े आठ बजे तक व्यक्ति नीचे नहीं उतरा।” अधिकारी ने कहा, “उसने इससे पहले भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया था।”


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement