Latest News

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक शातिर चोर को पकड़कर बड़ी चोरी की वारदात को नाकाम कर दिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का सामान चुराकर भागने की फिराक में था। 

जानकारी के अनुसार, मुंबई से हावड़ा जा रही मुंबई मेल धनबाद स्टेशन के होम सिग्नल के पास खड़ी थी। इसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों का सामान चोरी करने की कोशिश कर रहा है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक युवक हरे रंग का लेडीज पर्स लेकर भागता नजर आया।

संदेह होने पर आरपीएफ ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. शाई आलम बताया, जो बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। उसने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन से एक लेडीज पर्स और मोबाइल फोन चोरी किया था।

बरामद पर्स हावड़ा निवासी अमन तिवारी के परिवार का है, जबकि मोबाइल नदिया (पश्चिम बंगाल) के साकेरपाड़ा निवासी काजल मलिता का बताया गया है। आरपीएफ ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement